Uncategorized

युवा स्टार सेवा समिति खरतुली ने कलेक्टर अबिनाश मिश्रा से की सौजन्य भेंट

छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान 2026 प्राप्त करने पर दी शुभकामनाएं, सामाजिक कार्यों की सराहना

धमतरी- छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान 2026 प्राप्त करने वाली जिले की युवा स्टार सेवा समिति, खरतुली के प्रतिनिधिमंडल ने आज कलेक्टर अबिनाश मिश्रा से सौजन्य भेंट की। छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान 2026 प्राप्त होने पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने समिति को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
भेंट के दौरान समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों तथा भविष्य की कार्ययोजना को लेकर चर्चा हुई। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि युवा स्टार सेवा समिति द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्य प्रेरणादायी हैं। नशामुक्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और युवाओं के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में समिति का योगदान सराहनीय है। ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उल्लेखनीय है कि युवा स्टार सेवा समिति ने पिछले 10 वर्षों में समाज के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य किया है, जिनमें नशामुक्ति अभियान, बालिका शिक्षा को बढ़ावा, स्वरोजगार, खेल गतिविधियों का प्रोत्साहन, स्वच्छता अभियान, समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण, माहवारी स्वच्छता जागरूकता, रक्तदान एवं जल संरक्षण जैसे दस प्रमुख बिंदु शामिल हैं। इन्हीं सतत एवं प्रभावी कार्यों के फलस्वरूप समिति को राज्य स्तर पर पहला युवा रत्न सम्मान प्राप्त हुआ है।
इस अवसर पर एल.के. साहू (फ्रीडम फिजिकल ट्रेनिंग, रुद्री), आकाश गिरी गोस्वामी (जिला संगठक, रेडक्रॉस), तामेश्वर सिन्हा (प्रधानाचार्य, सरस्वती शिशु मंदिर खरतुली), वेदप्रकाश साहू (ओम लक्ष्मी फाउंडेशन), माय भारत धमतरी से भूपेन्द्र दास, वासुदेव साहू, संकेत कुमार सहित समिति के अध्यक्ष हिरेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष वेदप्रकाश साहू, संरक्षक योगेश्वर सिन्हा, मनीष एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!