Uncategorized

धमतरी के चयनित नव आरक्षकों के सेवा काल की पहली जनरल परेड, एसपी ने दिया अनुशासन का संदेश

एसपी. धमतरी सूरज सिंह परिहार द्वारा हाल ही में चयनित नव आरक्षकों की पहली जनरल परेड का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने आरक्षकों की शारीरिक दक्षता, परेड अनुशासन, वेशभूषा एवं समग्र प्रस्तुति का सूक्ष्म एवं गहन अवलोकन किया।
परेड के दौरान एसपी. धमतरी ने नव आरक्षकों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, समयपालन, एकरूपता एवं पुलिस बल की गरिमा बनाए रखने संबंधी आवश्यक एवं महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पुलिस बल की पहचान उसका अनुशासन, आचरण एवं वेशभूषा होती है, जिससे आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और सम्मान स्थापित होता है।
नव आरक्षको को यह भी स्पष्ट किया गया कि अच्छे एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को निश्चित रूप से ईनाम एवं प्रोत्साहन दिया जाएगा, वहीं कर्तव्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा खराब कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही एवं सजा दी जाएगी। यह नीति पुलिस बल में अनुशासन और कार्यकुशलता बनाए रखने के लिए अनिवार्य है।निरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट वेशभूषा एवं अनुशासन पाए जाने पर निम्नलिखित अधिकारी/कर्मचारियों को सेवा पुस्तिका में प्रशंसा अंकित कर पुरस्कृत किया गया – प्रशंसा से पुरस्कृत अधिकारी/कर्मचारी निरीक्षक चन्द्रकांत साहू
सहा.उप निरी. दिनेश चंदेल,प्रधान आरक्षक गिरीश नाग,प्रधान आरक्षक दौलत मरकाम आर.भुवन भक्ता,आर. सालिक राम,आर. टी. सिन्ना, आर. भीमसेन साहू। वहीं, निर्धारित मानकों के अनुरूप वेशभूषा में नहीं पाए जाने पर सहा.उप निरीक्षक बिरेन्द्र बैस, आरक्षक शत्रुघन प्रसाद (यातायात शाखा)को सेवा पुस्तिका में निंदा की सजा दी गई तथा भविष्य में सुधार हेतु सख्त हिदायत दी गई।उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024–25 की आरक्षक भर्ती परीक्षा में धमतरी में 106 आरक्षक (जीडी) एवं 02 ड्रेड आरक्षक, कुल 108 आरक्षकों का चयन हुआ है।जिसमें से वर्तमान में 28 महिला आरक्षक, 32 पुरुष आरक्षक एवं 02 ट्रेड आरक्षक, कुल 62 नव आरक्षकों की ज्वाईनिंग हो चुकी है। पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार दिनांक 11 जनवरी 2026 को 30 पुरुष आरक्षक एवं 21 महिला आरक्षक को प्रशिक्षण विद्यालय, राजनांदगांव में आधारभूत प्रशिक्षण हेतु भेजा जाएगा।
पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने अंत में नव आरक्षकों से अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान अनुशासन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी नव आरक्षक स्वयं को एक अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ एवं आदर्श पुलिसकर्मी के रूप में तैयार करें।
जनरल परेड निरीक्षण के दौरान डीएसपी सुश्री मोनिका मरावी,रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा, सभी थाना,चौकी प्रभारी, यातायात प्रभारी एवं सभी थाना-चौकी एवं रक्षित केंद्र के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!