Uncategorized

नगरी पुलिस द्वारा अवैध शराब बेचने वाले आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही

25 पौवा देशी,03 पौवा अंग्रेजी शराब एवं 02 बीयर कुल कीमती 2760 रू जप्त -धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही

नगरी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सांकरा रोड, धरमकांटा के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है।सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने दबिश दी और आरोपी कैलाश साहू पिता अर्जुन साहू, उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 9, लाइनपारा नगरी को गिरफ्तार किया। आरोपी से 25 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 2000 रुपये,3 पौवा अंग्रेजी शराब कीमती 400 रुपये,2 नग बीयर कीमती 360 रुपये
कुल जप्त संपत्ति 2760 रुपये जप्त किया गया.आरोपी के विरुद्ध थाना नगरी में अपराध क्रमांक 36/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!