Uncategorized

11 मवेशी पकड़कर भेजे गए अर्जुनी कांजी हाउस

धमतरी-नगर पालिक निगम धमतरी द्वारा शहर की सड़कों पर आवारा मवेशियों से हो रही समस्याओं को रोकने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को निगम की गौ पकड़ो टीम ने गुप्ता हॉस्पिटल गली और विवेकानंद गली नंबर 3 में अभियान चलाकर 11 आवारा मवेशियों को पकड़ा। इन मवेशियों को सुरक्षित तरीके से अर्जुनी स्थित कांजी हाउस भेजा गया।
निगम अधिकारियों ने बताया कि सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों के कारण आए दिन यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। नागरिकों की सुरक्षा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए निगम द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही मवेशियों के कारण गंदगी फैलने से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। नगर निगम ने नागरिको से अपील की है कि वे अपने मवेशियों को खुले में न छोड़ें, बल्कि उन्हें गोठान अथवा निर्धारित स्थान पर ही रखें। ऐसा नहीं करने पर संबंधित पशुपालकों पर जुर्माना और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने के लिए इस प्रकार की मुहिम आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!