Uncategorized

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नई ऊँचाई छू रहा है – केदारनाथ गुप्ता

लोकल से वोकल की भावना के साथ आज देश का हर नागरिक भारत को सशक्त और सक्षम बनाने में अपनी भूमिका निभा रहा है - रामू रोहरा

सिहावा विधानसभा में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम सम्पन्न

धमतरी. कर्णेश्वर मंदिर प्रांगण सिहावा में आयोजित भाजपा सिहावा विधानसभा के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता व अपेक्स बैंक के अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। साथ ही कांकेर सांसद भोजराज नाग, धमतरी महापौर रामू रोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस का भी सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। नेताओं ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नई ऊँचाई छू रहा है। यह अभियान केवल आर्थिक स्वावलंबन का नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, नवाचार और स्थानीय पहचान के पुनर्जागरण का प्रतीक है। लोकल से वोकल की भावना के साथ आज देश का हर नागरिक भारत को सशक्त और सक्षम बनाने में अपनी भूमिका निभा रहा है। इस कार्यक्रम में सिहावा पूर्व विधायक श्रवण मरकाम , जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, जिला महामंत्री महेन्द्र पंडित, जिला उपाध्यक्ष विजय यदु, अकबर कश्यप, जनपद अध्यक्ष महेश गोटा, उपाध्यक्ष हृदय साहू, मंडल अध्यक्ष गण बलजीत छाबड़ा, संजय मरकाम, रोहित साहू, वरिष्ठ नेता कमल डागा, विकल गुप्ता, मोहन नाहटा, रवि दुबे, जिला पंचायत सभापति टीकाराम कंवर, अजय ध्रुव, महेन्द्र नेताम, दिनेश्वरी नेताम, जनपद सभापति राजेश गोसाई, शुभम यदु, पन्नालाल मरकाम, जनपद सदस्य गण चंद्रकला साहू, ईश्वरी नेताम, मौसमी मंडावी, सत्यवती नेताम, शशि ध्रुव सहित वरिष्ठ नेता गण, बूथ अध्यक्ष गण व भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!