Uncategorized

शहर में ईवीएम जागरूकता अभियान जारी, नागरिकों ने जाना मतदान प्रक्रिया,आयुक्त व उपायुक्त ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण

धमतरी-नगर निगम धमतरी द्वारा नगरीय निकाय चुनाव 2025 के तहत ईवीएम मशीन का प्रदर्शन किया जा रहा है। शनिवार को शहर के हटकेशर वार्ड, शीतला पारा वार्ड, लालबगीचा वार्ड और सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड में ईवीएम जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। आयुक्त प्रिया गोयल और उपायुक्त पीसी सार्वा ने प्रदर्शनी स्थलों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

*कल इन वार्डों में लगेगा शिविर*

रविवार,2 फरवरी को बठेना वार्ड (जेल रोड के पास रंगमंच), महंत घासीदास वार्ड (बनिया तालाब स्थित सामुदायिक भवन), नवागांव वार्ड (उमंग चौक के पास रंगमंच) और मकेश्वर वार्ड (ऑडिटोरियम के पास सामुदायिक भवन) में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

*नागरिकों में दिखा उत्साह*

ईवीएम मशीन के प्रदर्शन को लेकर नागरिकों में खासा उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और मतदान प्रक्रिया को समझा। अधिकारियों द्वारा मतदान का तरीका, बटन दबाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। नगर निगम का यह प्रयास मतदाताओं को सशक्त बनाने और सुचारु चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने में सहायक साबित हो रहा है। उपायुक्त श्री सार्वा ने बताया कि सभी वार्डों में प्रदर्शन किया जाएगा ताकि मतदाताओं को मतदान देने में सहूलियत हो और ईवीएम मशीन को लेकर जागरूक रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!