Uncategorized

कुरुद पुलिस ने दो सटोरिये के खिलाफ की धारा 06(क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही

आरोपियों के कब्जे से 3100 रूपये नगद एवं सट्टा पट्टी एवं डाट पेन,दो नग मोबाइल किया गया जप्त

मूलचन्द सिन्हा 

कुरुद  कुरूद पेट्रोलिंग द्वारा छाती में भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम छाती में आम जगह पर लोगों से रूपये पैसा लेकर अंको के आगे हारजीत का दांव लगाकर सट्टा पट्टी नामक जुआ खिला रहा है कि सूचना पर तत्काल हमराह स्टॉफ के मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर सट्टा पट्टी लिखाने वाला जितेंद्र मारकंडे पिता घना राम 28 वर्ष ग्राम छाती,थाना कुरूद जिला धमतरी पकडा गया तथा सट्टा पट्टी लिखाने वाले व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गये। आरोपी जितेंद्र मारकंडे की तलाशी लेने पर उसके पास से कागज में सट्टा पट्टी अंको के आगे लिखा, एक नग पुराना डांट पेन, नगदी रकम 2560 रूपये,एक मोबाईल मिलने पर आरोपी को सट्टा पट्टी लिखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नही करने समक्ष गवाहन के जप्त कर थाना कुरूद के अपराध पंजीबद्ध कर धारा 6(क) छ.ग.जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया दूसरी कार्यवाही में रामकुमार साहू पिता स्व. फूल सिंग 53 वर्ष,ग्राम छाती थाना कुरूद जिला धमतरी द्वारा ग्राम छाती भगत चौक तालाब के पास मोबाईल एवं पेन कागज से सट्टा नामक जुवा खेलवाते हुए पकड़ा गया आरोपी से 540 रूपये नगद,पेन एवं सट्टा पट्टी,एक मोबाइल जप्त कर थाना कुरूद के अपराध पंजीबद्ध कर धारा 6(क) छ.ग.जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
एवं आरोपियों जितेंद्र मारकंडे एवं रामकुमार साहू को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।उक्त कार्यवाही में सउनि.सुरेश नंद,कमिल चंद सोरी,प्रआर.राजेश चंद्राकर,आर.पुनमचंद सोनवानी,अनिल कुठारे का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!