Uncategorized

अजय चंद्राकर के मार्गदर्शन में भखारा में बनेगी लाइब्रेरी,ज्योति हरख ने विधायक और कलेक्टर का जताया आभार

 

भखारा। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत भखारा में लाइब्रेरी निर्माण को प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। यह स्वीकृति विधायक अजय चंद्राकर के मार्गदर्शन में तथा नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन की मांग पर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा द्वारा प्रदान की गई है। लाइब्रेरी निर्माण के लिए लगभग 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र के स्कूली छात्र-छात्राओं, कॉलेज के विद्यार्थियों तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे सैकड़ों युवाओं में खुशी की लहर है। विद्यार्थियों ने इस पहल के लिए विधायक अजय चंद्राकर, नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन तथा कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि लाइब्रेरी स्थापना के लिए संकुल विद्यालय परिसर में खाली पड़े कमरों का उपयोग करने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। इन कमरों का उपयोग पूर्व में संकुल बैठकों के लिए किया जाता था, जो वर्तमान में खाली पड़े हुए हैं। इस संबंध में एसडीएम द्वारा स्थल का निरीक्षण कराया गया, जिसके बाद प्रस्ताव कलेक्टर कार्यालय धमतरी को भेजा गया था।
कलेक्टर द्वारा प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान किए जाने के बाद अब यहां लाइब्रेरी निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। लाइब्रेरी बनने से विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए शांत एवं व्यवस्थित वातावरण मिलेगा, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को विशेष लाभ होगा।
स्थानीय लोगों का मानना है कि इस पहल से क्षेत्र में शिक्षा का स्तर और बेहतर होगा तथा विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए नई दिशा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!