डॉ. किरण बघेल की उपस्थिति में भाजपा गंगरेल मंडल की मासिक बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रमों की बनी कार्ययोजना
भाजपा की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं- डॉ किरण बघेल

गंगरेल मंडल का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के निर्देशों के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है- मोनिका ऋषभ देवांगन
एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर वृक्षारोपण अभियान का किया गया शुभारंभ
भारतीय जनता पार्टी गंगरेल मंडल की मासिक बैठक ग्राम गंगरेल स्थित मां कर्मा साहू समाzज भवन में मंडल अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सभापति श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला संगठन प्रभारी डॉ. किरण बघेल का प्रथम बार गंगरेल मंडल आगमन हुआ, जिनका मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना डिपेंद्र साहू एवं मंडल सह प्रभारी अविनाश दुबे भी उपस्थित रहे।
बैठक में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं 23 जून डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। इसके अंतर्गत वृहत वृक्षारोपण अभियान, जनसंपर्क अभियान, बूथ स्तरीय स्वच्छता अभियान, योग दिवस कार्यक्रम, मन की बात का सामूहिक श्रवण, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तरीय बैठकें तथा संगठनात्मक गतिविधियों के सफल संचालन हेतु प्रभारियों की नियुक्ति की गई।जिला संगठन प्रभारी डॉ. किरण बघेल ने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम को बूथ स्तर तक पहुंचाना तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना चाहिए।मंडल सह प्रभारी अविनाश दुबे ने बैठक में लगभग 90 प्रतिशत उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता संगठन की मजबूती का परिचायक है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा से सफल बनाने का आह्वान किया।
मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए गंगरेल मंडल की संगठनात्मक संरचना एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि सभी कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं तथा गंगरेल मंडल का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के निर्देशों के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।बैठक का संचालन मंडल महामंत्री चंद्रहास जैन ने किया तथा आभार प्रदर्शन मंडल उपाध्यक्ष मुकेश यादव ने किया।बैठक के पश्चात विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला संगठन प्रभारी डॉ. किरण बघेल के करकमलों से एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया।बैठक को सफल बनाने में भाजपा कार्यकर्ता महेश शीला सविता, कीर्तन साहू एवं बूथ अध्यक्ष खेमराज साहू का विशेष योगदान रहा।बैठक में विशेष रूप से जिला उपाध्यक्ष श्रीमती श्यामा साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती अनीता यादव, पूर्व मंडल अध्यक् प्रकाश गोलछा, श्री उमेश साहू, ऋषभ देवांगन, दिग्विजय सिंह, प्रितपाल छाबड़ा, श्रीमती अंगिरा ध्रुव, नरेश यादव, बुद्धेश्वर दीवान, श्रीमती मीना यादव, श्रीमती जयंती ध्रुव टिकेश्वर देवांगन, दयाराम सिन्हा, रमेश निषाद, तामेश साहू,अजय गाड़िया, सुशांत राव कानपिल्लेवार, बालकृष्ण निषाद, कचरूराम नेताम, नोकेश्वर साहू, रूपराम मंडावी, प्रीतम साहू आदि उपस्थित रहे।