Uncategorized

जनसेवा की दिशा में एक और पहल : मोनिका देवांगन ने अपने गृह ग्राम अछोटा को प्रदान किया पानी टैंकर

ग्राम पंचायत अछोटा में जिला पंचायत धमतरी की सभापति (महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग) एवं भाजपा मंडल गंगरेल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन द्वारा 15वें वित्त आयोग की राशि से 2 लाख 50 हजार रुपये की लागत से निर्मित पानी टैंकर का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। गर्मी के मौसम में कई स्थानों पर जल संकट की स्थिति उत्पन्न होती है, ऐसे समय में यह पानी टैंकर हमारे गांव में पेयजल के लिए सुविधा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि 15वें वित्त आयोग से प्राप्त राशि का उपयोग जनहित एवं मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए किया जा रहा है, जिससे आम जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।
नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह पानी टैंकर प्रदान किया गया है, जिससे पेयजल आपूर्ति एवं अन्य आवश्यक कार्यों में सुविधा होगी। उन्होंने ग्रामीणों से सार्वजनिक संपत्तियों के संरक्षण एवं सदुपयोग की अपील भी की।ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती संतोषी बाई ढीमर ने जिला पंचायत सभापति श्रीमती मोनिका देवांगन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पानी टैंकर की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस लोकार्पण से ग्रामवासियों को विशेष लाभ मिलेगा तथा जल आपूर्ति व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी.
कार्यक्रम में अनीष देवांगन,देवधर देवांगन, मयंक लांगे, वीरेंद्र साहू, वीरेंद्र देवांगन, बंटी ध्रुव, ओंकार ध्रुव, रमा ढीमर, तरणी यादव ,नागेश्वर यादव सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणों ने जनहितकारी कार्य के लिए जिला पंचायत सभापति श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!