ग्राम देमार में होली मिलन समारोह एवं फाग गीत सम्मेलन का हुआ आयोजन, अतिथियों ने दिया सामाजिक एकता का संदेश
होली का पर्व प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक है : डीपेंद्र साहू

धमतरी – ग्राम देमार में नवयुवक फाग महोत्सव समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में होली मिलन समारोह एवं फाग गीत सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि पूर्व प्रदेश भाजयुमो कार्यसमिति सदस्य डीपेंद्र साहू ने उपस्थित ग्रामीणों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक है, यह त्योहार समाज में आपसी मतभेदों को दूर कर सभी को एकजुट होकर खुशियां बांटने की प्रेरणा देता है साथ ही इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन गांव की परंपराओं को जीवित रखते हैं और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं। वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बालाराम साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की फाग परंपरा हमारी लोकसंस्कृति की अमूल्य धरोहर है, फाग गीतों के माध्यम से गांवों में आनंद और उत्साह का वातावरण बनता है, उन्होंने आयोजन समिति और ग्रामवासियों को इस सुंदर आयोजन के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की बात कही। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आई फाग मंडलियों ने पारंपरिक फाग गीतों को झांकी के द्वारा शानदार प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण होली के रंग और उमंग से सराबोर हो गया। उपस्थित लोगों ने देर रात तक फाग गीतों का आनंद लिया। इस आयोजन को सफल बनाने में नवयुवक फाग महोत्सव समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम ग्राम देमार में होली मिलन समारोह एवं फाग गीत सम्मेलन का हुआ आयोजन, अतिथियों ने दिया सामाजिक एकता का संदेश
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संरक्षक बिमलेश मीनपाल (सरपंच), शीत कुमार साहू (पूर्व सरपंच), अध्यक्ष हरवंश चंद्रवंशी मीनपाल, उपाध्यक्ष दुर्गांत पटेल, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र साहू, सचिव विनोद कुमार मीनपाल, प्रचार मंत्री होमेश मीनपाल सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग कर रहे थे। कार्यक्रम में बोड़रा सोसायटी अध्यक्ष चिरौंजी लाल साहू,ब्राह्मण पारा वार्ड पार्षद कोमल सार्वा, भाजयुमो मंत्री पंकज साहू ,समिति में प्रमुख रूप से संरक्षक बिमलेश मीनपाल (सरपंच), शीत कुमार साहू (पूर्व सरपंच), अध्यक्ष हरवंश चंद्रवंशी मीनपाल, उपाध्यक्ष दुर्गांत पटेल, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र साहू, सचिव विनोद कुमार मीनपाल, प्रचार मंत्री होमेश मीनपाल सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग रहा.



