Uncategorized

राष्ट्रीय राजमार्ग मे 56 वाहन चालकों का शिविर लगाकर किया गया नेत्र परीक्षण

यातायात नियम, प्राथमिक उपचार व सुरक्षित ड्राइविंग की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षित एवं सुगम यातायात सुनिश्चित करने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से आज मरौद टोल प्लाजा में जिला स्वास्थ्य विभाग एवं धमतरी पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से नेत्र परीक्षण एवं यातायात जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में उप पुलिस अधीक्षक यातायात, यातायात प्रभारी एवं यातायात पुलिस टीम की विशेष उपस्थिति रही।शिविर के दौरान विभिन्न राज्यों एवं जिलों से गुजरने वाले भारी और हल्के वाहनों के कुल 56 चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया। परीक्षण दल में डॉक्टर श्री लुकेश कुर्रे,प्रवीण टंडन एवं डुटेन्द्र कंवर सम्मिलित रहे।डॉक्टरों द्वारा चालकों की नजर की शक्ति, रंग पहचान क्षमता, रात में दिखाई देने की क्षमता, दृष्टि की स्पष्टता, प्रारंभिक नेत्र रोगों के लक्षण की बारीकी से जांच की गई। जिन चालकों को चश्मे की आवश्यकता पाई गई, उन्हें नियमित रूप से चश्मे का उपयोग करने की सलाह दी गई। साथ ही ग्लोबल ट्रैफिक रिसर्च के अनुसार स्पष्ट दृष्टि सड़क दुर्घटनाओं में 15–20 प्रतिशत कमी ला सकती है इस तथ्य से भी चालकों को अवगत कराया गया। डॉक्टरों और यातायात पुलिस द्वारा चालकों को रात के समय ड्राइविंग के दौरान अपनाई जाने वाली महत्वपूर्ण सावधानियों के बारे में बताया गया, जैसे हाई बीम का अनावश्यक उपयोग न करना,रिफ्लेक्टर स्टिकर्स वाले वाहनों को प्राथमिकता देना,बारिश/कोहरे में धीमी गति से वाहन चलाना,थकान महसूस होने पर वाहन रोककर विश्राम करना.यातायात विभाग द्वारा चालकों को सड़क सुरक्षा और कानून पालन से जुड़े बिंदुओं पर विस्तार से जागरूक किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!