Uncategorized

खारुन नदी किनारे मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस


धमतरी। खारुन नदी के तट पर एक युवक का शव मिला। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।
बता दे कि बिरेझर थाना अंतर्गत ग्राम नवागांव कचना में 23 मार्च सोमवार को ग्रामीणों ने सुबह नदी किनारे एक व्यक्ति की लाश देखी और सरपंच और कोतवाल को जानकारी दी गई। पुलिस चौकी बिरेझर को सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अजय सिंह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। मृतक की पहचान नवागांव निवासी करण पिता प्रेम कुर्रे 27 वर्ष के रूप में की गई। निरीक्षण के दौरान शव के कुछ दूरी पर सल्फास की गोली, शराब की खाली बोतल मिला इससे प्रतीत होता है उक्त व्यक्ति ने शराब के नशे में सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच तथ्यों के आधार पर घटना की जानकारी हो पाएगी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए कुरूद भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!