Uncategorized

महानदी स्वच्छता अभियान के 12 वर्ष पूरे होने पर हुआ स्वच्छता पोस्टर का वितरण

गंगरेल में आयोजित नौकायन प्रतियोगिता में महापौर, कलेक्टर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ वितरण


धमतरी। आस्था मंच ने महानदी स्वच्छता सफाई अभियान के बारह वर्ष पूरे होने पर स्वच्छता पोस्टर का वितरण गंगरेल मे आयोजित नौकायन प्रतियोगिता मे आस्था मंच के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सचिव सत्यनरायण वर्मा व महानदी सफाई अभियान के संयोजक हेमराज सोनी व उमेश वशिष्ट की उपस्थिति मे हुआ। इस दौरान प्रतियोगिक नाविको के साथ ही महपौर रामू रोहरा, पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा गंगरेल मडल अध्यक्ष व जिला पचायत सदस्य मोनिका देवांगन व जिला कलेक्टर अबिनाश मिश्रा व पर्यटको की उपस्थिति रही। बता दे कि मुख्यमत्री विष्णु देव साय द्वारा सिरपुर महोसव मे स्वच्छता पोस्टर विमोचन किया गया था। जिसे गंगरेल मे नौकायान प्रतीयोगिता मे वितरण किया गया साथ सभी लोगो को संकल्प दिलाया गया कि हम अपने छत्तीसगढ़ की गंगा मैय्या चित्रोत्पला महानदी का स्वच्छ सुंदर रखने का हम सभी संकलप ले। संयोजक हेमराज सोनी ने बताया की जिस प्रकार भारत देश के गंगा मैय्या दूषित होने से बचाने के लिए गंगा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। उसी प्रकार छग की गंगा महानदी स्वच्छ सुंदर रखने हेतू हमारी संस्था विगत 12 सालो से स्वाच्छता जागरूकता अभियान चला रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!