नशा मुक्ति जागरूकता अभियान कार्यक्रम में कुछ छात्रों ने स्वीकार किया कि भूल वश छुप कर नशा करते है और जागरूकता कार्यक्रम के बाद संकल्प लिया पूरी तरह नशा छोड़ेंगे
सभी छात्र छात्राओं को आजीवन नशा न करने का संकल्प एवं शपथ दिलाया गया

चित्रा अष्टांग योग केंद्र धमतरी एवं श्री गायत्री आरोग्यम आयुष पॉलीक्लिनिक हटकेशर धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम
धमतरी जिला कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत् चित्रा अष्टांग योग धमतरी एवं श्री गायत्री आरोग्यम आयुष पॉली क्लीनिक धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में हाई स्कूल लोहरसी में नशा मुक्ति स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें संचालक डॉ दिनेश कुमार नाग द्वारा छात्र एवं छात्राओं को बैनर पोस्टर के माध्यम से बताया कि कैसे नशा हमारे जीवन में प्रवेश करता है, और धीरे धीरे हमे इनका गुलाम बना देता है, टीन ऐज में नशा को युवा जिज्ञासा वश लेता है लेकिन धीरे धीरे वह उसके गिरफ्त में फंस जाता है और जब उनको छोड़ना चाहता है तब तक उनके शरीर में इसका लत लग चुका होता है और फिर छोड़ नहीं पाता !
डॉ दिनेश नाग के द्वारा छात्रों को नशे के दुष्परिणाम बताने के साथ साथ आसपास के घटनाओं का भी उदाहरण प्रस्तुत किया गया साथ ही साथ अपने चिकित्सालय में आने वाले मरीजों के बारे में बताया कि लगातार गुटखा पाउच और गुड़ाखू कैसे मुंह के छाले एक छोटे से घाव के रूप में बनता है देखते ही देखते कैंसर में बदल जाता है. साथ ही अपने साथ लाये विभिन्न पोस्टरों के माध्यम से उनको जगाने का प्रयास किया और सब देखने और जानने के बाद जब पूछा गया तो कक्षा नवमी और दसवीं 3 छात्रों से सब के सामने खड़े होकर बताया कि उन लोग बीड़ी और पाउच का नशा करते है और जब उनसे पूछा गया कि क्या अब भी नशा करना चाहोगे कि तो उन्होंने पूरा नशा छोड़ने के लिये तैयार हो गये और संकल्प भी लिया !
संस्था के प्राचार्य मदन मोहन दस सर ने भी अपने उद्बोधन में कहां की नशा बहुत ही बुरी चीज है जिससे हमको हमेशा दूर रहना चाहिए उन्होंने अपने ऊपर उदाहरण देते हुए बताया कि आज तक वह हर प्रकार के नशे से दूर हैं और शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरीके से स्वस्थ हैं श्री मदन मोहन दास सर ने डॉक्टर दिनेश नाग एवं पूरे टीम का बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापन किया कि उन्होंने न सिर्फ बोलकर बल्कि बैनर एवं पोस्टर के माध्यम से अपने विद्यालय के बच्चों के बीच में नशे के प्रति जागरूकता लाकर बहुत ही बढ़िया कार्यक्रम किए हैं और भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर करते रहेंगे डॉक्टर दिनेश कुमार नाग ने विद्यालय में यह भी घोषणा की है कि जो भी छात्र नशा छोड़ने हेतु किसी भी प्रकार की काउंसलिंग या सहायक औषधि की जरूरत पड़ेगी तो अपने चिकित्सालय श्री गायत्री आरोग्यम आयुष पॉलीक्लिनिक के तरफ से उन लोगों का निशुल्क परामर्श एवं उपचार भी करेंगे !
इस कार्यक्रम में विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं श्रीमती कांति भारद्वाज , श्री विक्रम सिन्हा, श्रीमती रेवती साहू, श्रीमती रागनीबाला जांगड़े, श्री मति गायत्री साहू, श्रीमति ममता साहू,श्रीमति टॉमिन विश्वकर्मा उपस्थित थे साथ ही साथ चित्रा अष्टांग योग की संचालिका श्रीमती पूजा नाग एवं श्री गायत्री आरोग्यम से प्रकाश मीनपाल , हरिश्चंद्र यादव ,डेमन पटेल,श्रीमती निशा निर्मलकर श्रीमती दुलारी सोनवानी श्रीमती प्रेमलता साहू आदि उपस्थित थे.
