Uncategorized

बापा मंदिर में मंगला आरती, गुजराती समाज भवन से निकली प्रभातफेरी, शाम को शोभायात्रा

संत श्री जलाराम जयंती पर हुई विविध कार्यक्रम

धमतरी । आज श्री जलाराम जयंती महोत्सव का आयोजन गुजराती समाज व श्री जलारामबापा मंदिर ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। सुबह 4 बजे जलाराम बापा मंदिर में मंगला आरती की गई। 5 बजे गुजराती समाज भवन से प्रभात फेरी निकाली गई। इसके पश्चात 11.30 बजे मंदिर में नारायण भोग आरती हुई।

12 बजे गुजराती समाज भवन में नारायण भोग लगाया गया। वही शाम 5.30 बजे गुजराती समाज भवन से व 6.30 बजे जलाराम मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। गुजराती समाज भवन में रात 7.45 बजे आरती के बाद 8 बजे महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। इसी तरह जलाबापा मंदिर में महाप्रसादी दोपहर 12.30 बजे से 2.30 बजे तक होगी।

श्री जलाराम महिला सत्संग मंडल द्वारा मंदिर में शाम 4 से 5.30 बजे तक भजन संध्या होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!