Uncategorized

भाजपा की कथनी और करनी में समानता ने बनाया उसे सर्व स्वीकार्य -:पं.राजेश शर्मा

मकेश्वर वार्ड में घर-घर चलो अभियान में सम्पर्क करने पहुंचे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश शर्मा

राष्ट्र भक्ति एवं देश सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते सदैव आई है पार्टी- महेंद्र पंडित

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी अपनी स्थापना के 47 वर्ष के छोटे से कार्यकाल में आम जनता से जुड़कर आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित हो गई है उसके प्रमुख कारण यहां है कि पार्टी की कथनी एवं करनी में समानता एवं एकरूपता है जिसके कारण यहां सर्व स्वीकार होकर केंद्र सहित अनेक राज्यों में प्रमाणित सेवा का उदाहरण प्रस्तुत कर रही है उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य पंडित राजेश शर्मा द्वारा पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से सेवा पखवाड़ा का जो शुरुआत हुआ है उसके अंतर्गत मक्केश्वर वार्ड में पहुंचकर आम जनमानस के बीच कहीं है, आगे श्री शर्मा ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार तथा राज्य में विष्णु देव साय की सरकार द्वारा समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु जो कार्य किया जा रहे हैं उससे अवगत कराते हुए लाभार्थी एवं हितग्राहियों को इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने के लिए आग्रह पूर्वक प्रेरित किया।भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र पंडित ने कहा राष्ट्र भक्ति एवं देश सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते सदैव आई है भाजपा पार्टी. इस अवसर पर नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, नगर मंडल महामंत्री राजीव चंद्राकर, पार्षदों में आशा लोधी, पिंटू यादव, कुलेश सोनी, विकास शर्मा, लक्की डागा,देवेंद्र ध्रुवंशी, प्रकाश लहरे, देवराज पटेल, सूरज पटेल, नरेंद्र नागरची, करण ध्रुवंशी, शिव यादव, कुलेश्वर भांडेकर ,रानी ध्रुवंशी, शंकर मानिकपुरी ,तेजराम बंजारे, गोविंद मानिकपुरी, विनोद ध्रुवंशी, वकील खान, निर्मल पटेल ,शैलेंद्र बंजारे, कुमारी यादव, लोकेश्वरी नागरची, प्रीति यादव ,आशा बाई,रुक्मणी, रजिया, सुनीता सेन ,कांति भांडेकर, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!