Uncategorized

गायत्री परिवार मुजगहन द्वारा किया गया रुद्राभिषेक


धमतरी। ग्राम मुजगहन के धुनादास मंदिर प्रांगण में स्थित भगवान शिव का गायत्री परिवार के आचार्य द्वारा विधिवत पवित्र मंत्रोच्चारण के साथ दसो स्नान कराकर रुद्राभिषेक कर अपने साथ साथ समस्त ग्राम वासियों के सुख समृद्धि की कामना किया गया। गायत्री परिवार के वरिष्ठ आचार्य धनवंतरी नाग द्वारा बताया गया कि रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होकर अपने भक्तों के उपर विशेष कृपा करते हैं। तत्पश्चात् एक कुण्डीय गायत्री महायज्ञ द्वारा पूर्णाहुति कर आरती के पश्चात प्रसाद वितरण कर उपस्थित परिजनों द्वारा नशा नहीं करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आचार्य धनवंतरी नाग, सहयोगी गण धर्मेन्द्र साहू, राधिका साहू, जिला समन्वयक दिलीप नाग, मोहन गंजीर, प्रज्ञा पीठ के अध्यक्ष भागवत सिन्हा, उपाध्यक्ष लाला राम साहू, वरिष्ठ परिजन पुनवा राम साहू, गोविन्द सिन्हा, श्रीमती चित्र लेखा सिन्हा,डामिन नाग, मनीषा नाग,रजन गंगवंशी, ग़ौरी साहू, मनीषा सेन, सुनीता नाग, ओम प्रकाश नाग, शेष नारायण साहू, रश्मि साहू, सहित बहुत बड़ी संख्या में परिजन एवं ग्राम वासी उपस्थित थे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!