Uncategorized

मेघा पुल टूटने के बाद वैकल्पिक मार्ग नहीं बनाने से नाराज क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन

धमतरी। महानदी में स्थित मेघा पुल टूटने के बाद वैकल्पिक मार्ग नहीं बनाने से क्षेत्रवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में व्यापारी संघ एवं मेघा के तमाम ग्रामवासियों द्वारा मांग को लेकर आज प्रदर्शन  किया गया। ज्ञात हो कि 21 सितंबर को मेघा महानदी पुल धसने तथा पिलर टूटने की घटना के बाद अर्ध रात्रि को आवागमन बंद कर दिया गया है। जिससे हजारों राहगीर परेशान है। आवागमन बंद हुए दो माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी शासन प्रशासन द्वारा वैकल्पिक मार्ग निर्माण नहीं कराया गया। मेघा महानदी पुल टूटने तथा आवागमन बंद होने से मेघा व मगरलोड के व्यापारियों के साथ कृषक, विद्यार्थियों, मजदूर, कर्मचारी, रोजमर्रा के मजदूरों को आर्थिक नुकसान हुआ है। स्कूल, कॉलेज पढऩे वाले विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार मय हो गया है। स्वास्थ्य सुविधा, आपातकालीन सेवा कठिन हो गया है। इन समस्याओ को ध्यान में रखते हुए व्यापारी संघ एवं ग्रामवासी के सहयोग से आज बस स्टैंड मेघा में धरना प्रदर्शन एवं प्रदर्शन  किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!