Uncategorized

अखंड भारत की परिकल्पना ही राम राज्य में है समाहित, प्रभु राम के बिना भारत अधूरा-: पं.राजेश शर्मा

हटकेशर वार्ड मे रामचरितमानस में शामिल हुए धर्म प्रेमी, समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि गण

रामायण आदर्श चरित्र, श्रीमद् भागवत श्रेष्ठ जीवन तो गीता शाश्वत ज्ञान का है दर्शन ग्रंथ-: हिमानी साहू

धमतरी- हटकेश्वर वार्ड में तीन दिवसीय रामचरितमानस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसके दूसरे दिवस शहर के धर्म प्रेमी समाज से भी पंडित राजेश शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित होकर धर्म मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के बगैर भारत की परिकल्पना अधूरा है यदि हम अखंड भारत के निर्माण हेतु ईमानदारी के साथ कार्य करें तो उसकी सार्थक नीव रामायण ग्रंथ और प्रभु राम का जीवन चरित्र ही होगा और यही से भारत फिर से विश्व गुरु के रूप में संपूर्ण मानव समुदाय का मार्गदर्शन करने की भूमिका का निर्वहन करेगा। वही विशेष रूप से उपस्थित पार्षद तथा नगर निगम के विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग के अध्यक्ष हिमानी भागवत साहू ने कहा कि धर्म मंच हमेशा जीवन को सार्थक संदेश देकर खुशहाल बना देता है रामचरितमानस यदि समग्र जीवन चरित्र निर्माण का कार्य करता है तो के रूप में आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देता है वही श्रीमद् भागवत गीता कर्म की प्रधानता को आगे बढ़ते हुए एक ऐसा ज्ञान मानव समुदाय को देते हुए जीवन में निराशा को बदलकर आशा का संचार करने के समग्र जीवन दर्शन के रूप में भगवान श्री कृष्ण के सार्थक संदेश को ग्रहण करने का कार्य करता है वहीं उपस्थित जनों को अध्यक्षता कर रहे हैं नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा एवं पार्षद कुलेश सोनी ने भी संबोधित किया. गौरतलब है कि उक्त आयोजन नागेश्वर मानस प्रचार समिति द्वारा किया जा रहा है जिसमें निर्णायक भगत साहू उद्घोषक निरंजन साहू (ठहाका)झम्मन साहू रामायणी,एम.एस.दास शिक्षक, रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!