Uncategorized

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी जबरदस्त टक्कर, दो की मौत, एक घायल


धमतरी। पुरूर के पास ग्राम उसरवारा के स्कूल चौक में एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, फूलचंद कुंजाम 34 वर्ष, जो हेमाली का काम करता था, और लोकेश मांडवी 39 वर्ष पुरूर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान ऊसरवारा स्कूल चौक के पास एक ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक तीसरा व्यक्ति भी घायल हुआ, जिसे हाईवे पेट्रोलिंग टीम द्वारा तत्काल गुरुर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे धमतरी रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही वरदान परामर्श सेवा समिति के शिवा प्रधान मौके पर पहुंचे और मृतकों के शव को गुरुर मर्चुरी पहुंचाने में सहयोग किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!