Uncategorized

नपं में सभापति के सहयोगी सदस्यों का मनोनयन


भखारा. नगर पंचायत भखारा- भठेली में कार्यों की पी आई सी का गठन हुआ। अब उनके साथ तीन तीन सहयोगी पार्षदों को नामित किया जा रहा है जिससे कार्यों को निर्बाध गति मिले। अध्यक्ष ज्योति हरख जैन की अध्यक्षता में नगर पंचायत कार्यालय में पीआईसी सभापति के सलाहकार सहयोगी पार्षद गण मिलकर टीम चलेगी। इससे नगर पंचायत के विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने बताया कि निम्नानुसार सदस्य गण नियुक्त किए गए हैं। शिक्षा, महिला तथा बाल कल्याण विभाग अंजू साहू, डुमेंद्र गंगबेल, चांदनी साहू। पुनर्वास, नियोजन,विधि,सामान्य प्रशासन विभाग विष्णु साहू, हितेंद्र साहू, गौतमी पटेल, राजस्व तथा बाजार विभाग झम्मन साहू , चांदनी साहू, ख़ेमलता साहू, खाद्य नागरिक आपूर्ति, स्वास्थ्य, चिकित्सा विभाग, खेमलता साहू, छबिलाल निर्मलकर परदेशी कंवर आवास, पर्यावरण, लोक निर्माण विभाग एवं जलकार्य विभाग, भूपेंद्र यादव, गौतमी पटेल, डुमेंद्र गंगबेल को सहयोगी सदस्यों का दायित्व दिया गया है। जिससे कार्यों में पारदर्शिता और कार्यक्षमता सुनिश्चित होगी। शीघ्र ही परिषद की पहली बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें नगर भखारा भठेली में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।विकास के लिए विभिन्न एजेंडे पर चर्चा की जाएगी। आगामी परिषद की पहली बैठक के लिए बजट तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही, नगर के 15 वार्डों में विकास कार्यों के लिए पार्षदों से अनुशंसा पत्र मंगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। नियुक्ति पत्र की सूचना नगर पंचायत भखारा ,नगरीय निकाय एवं विकास विभाग को भेजी गई है। यह कदम नगर पंचायत के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। इस प्रकार नगर पंचायत के विकास कार्यों में नई गति और दिशा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!