Uncategorized

खरेंगा जोरातराई निर्माणाधीन मार्ग को हाईवा से बचाने रतजगा कर रहे हैं ग्रामीण

अच्छी सड़क के लिए सभी ग्राम सरपंच जनपद सदस्य एवं जागरूक ग्रामीणों को आना होगा आगे-: दयाराम साहू


धमतरी। खरेंगा जोरातराई निर्माणाधीन 32 किलोमीटर मार्ग की हालत संबंधित ठेकेदार एजेंसी के द्वारा डाले गए मिट्टी के कारण दिन प्रतिदिन खराब होते जा रही है ऊपर से अवैध उत्खनन करने वाले लोगों के द्वारा चलाए जा रहे हैं हाइवा से अब इस मार्ग पर जानलेवा गड्ढे बन रहे हैं कल रात्रि 11 बजे इस क्षेत्र के विभिन्न गांव के बाहर ग्रामीण इक_े होकर हाईवे को रोककर चेतावनी दिए हैं कि इस सड़क पर जब तक मार्ग बन नहीं जाता तब तक हाइवा ना चलाएं आने वाले समय में यह स्थिति और भयावाह होते हुए ग्रामीणों के आक्रोश में बदल सकती है अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ लगातार आवाज उठाए जाने के बाद भी शासन व प्रशासन इस दिशा में कोई गंभीर कदम नहीं उठा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क को बचाने के लिए वे रात भर जागकर अब भारी वाहन को इस क्षेत्र में चलने से रोकेंगे और यही समय की मांग भी है। सड़क निर्माण संघर्ष समिति के दयाराम साहू, हीरेंद्र साहू,निरंजन साहू गीतेश्वरी साहू ,भगवती विश्वकर्मा, गौतम साहू, भूपेंद्र वैष्णव, तुलेश्वर, काशी, खुमान, चोखे, खिलावन, बबलू, खुमान,शामिल रहे। क्षेत्र के सभी सरपंचों जनपद सदस्यों तथा विभिन्न सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों से आह्वान किए हैं कि सभी अपने-अपने ग्रामों में बैठक लेकर सड़क को बचाने हेतु जागरूकता पैदा करें अब हमें अपनी लड़ाई स्वयं आगे जाकर सड़क के लिए सड़क पर लडऩी होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!