Uncategorized

चक्काजाम कर कांग्रेस ने की केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ की आर्थिक नाकाबंदी

एनएच सेहराडबरी बाईपास सिग्नल के पास कांग्रेस के चक्काजाम से सड़क के दोनो ओर लगी वाहनों की लंबी कतार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र के खिलाफ ईडी द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में कांग्रेसियों द्वारा किया गया चक्काजाम

धमतरी । कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी एवं पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं पर ईडी द्वारा की जा रही लगातार कार्यवाही के विरोध मे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज प्रदेश भर में राष्ट्रीय राजमार्ग में आर्थिक नाकेबंदी चक्काजाम की गई। जिसमें धमतरी भी शामिल रहा।
धमतरी में सेहराडबरी (बाईपास सिंग्नल) के पास आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चक्काजाम किया गया। चक्काजाम के चलते नेशनल हाईवे पर दोनो ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे आवागमन करने वाले को काफी असुविधा हुई। हालांकि उक्त चक्काजाम से शैक्षणिक वाहन व एम्बुलेंस जैसी आवश्यक सुविधाओं को छूट दी गई थी।
चक्काजाम के दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के संसाधनों को लूट रही है। चंद उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने प्रदेश की हरियाली को बर्बाद किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर निर्दोष चैतन्य बघेल पर ईडी के माध्यम से भाजपा सरकार राजनीति से प्रेरित होकर दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई को अंजाम दे रही है। विपक्ष की आवाज को ईडी, सीबीआई जैसी केन्द्रीय एजेंसियों के माध्यम से कार्रवाई कराकर दबाने का प्रयास भाजपा सरकार कर रही है। कांग्रेस इसका पूरजोर विरोध कर रही है। हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़ की संपदा को बचाना है। अडानी छत्तीसगढ़ की संपदा को लूट रहा तथा उसका विरोध करने वालों के यहां ईडी के माध्यम से छापेमारी करवाई जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र की गिरफ्तारी भाजपा की साजिश है। आर्थिक नाकाबंदी कर भाजपा सरकार के संरक्षण में अडानी के द्वारा जो यहां की खनिज संपदा को लूटा जा रहा है उसका विरोध आज किया गया। इस आर्थिक नाकेबंदी में कांग्रेसियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भाजपा सरकार को मुंहतोड़ जवाब दिया। बता दे कि चक्काजाम के चलते यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। धमतरी रायपुर नेशनल हाईवे पर हर पल वाहनों की आवाजाही रहती है जिसमें यात्री बसे भी शामिल है। चक्काजाम के चलते लोगो काफी असुविधा भी हुई।
चक्काजाम के दौरान जिला अध्यक्ष शरद लोहाना, विधायक ओंकार साहू, पूर्व महापौर विजय देवांगन, मोहन लालवानी, विपिन साहू, शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष आकाश गोलछा, आलोक जाधव, कविता बाबर, दीपक सोनकर, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन, कृष्णा मरकाम, राजेश ठाकुर, गौतम वाधवानी, पीयूष पाण्डेय, विशु देवांगन, सूर्यप्रभा चेटियार, सूरज गहरवाल, डीहूराम साहू, देवेन्द्र देवांगन, बृजेश जगताप, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!