Uncategorized

महापौर रामू रोहरा ने किया रेलवे कार्यों का स्थल निरीक्षण, कहा धमतरी में ही बनेंगा रैक प्वाइंट

महापौर की रेलवे डीसीएम से हुई सकारात्मक चर्चा


धमतरी। धमतरीवासियों के बड़ी रेल लाइन का सपना अब हकीकत की ओर बढ़ रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को नगर निगम महापौर एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने आयुक्त और निगम अधिकारियों की टीम के साथ रेलवे निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान महापौर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि धमतरी का हक धमतरी को ही मिलेगा और रैक प्वाइंट (माल गोदाम)यहीं स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस विषय को लेकर उनकी चर्चा रेलवे डीसीएम अवधेश त्रिवेदी से हुई है, जिनसे सकारात्मक सहमति भी मिली है। महापौर रोहरा ने कहा कि वर्षों से धमतरीवासियों की यह मांग रही है कि यहां से मालवाहन और अन्य सुविधाओं के लिए रैक प्वाइंट (माल गोदाम) बनाया जाए, जिससे व्यापारिक, औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा।
जनता को मिल रही उम्मीद की नई किरण
धमतरी की जनता पिछले कई दशकों से बड़ी रेल लाइन और उसके माध्यम से शहर के समग्र विकास की प्रतीक्षा कर रही है। अब जब रेल लाइन का कार्य प्रगति पर है, तो यह भी चर्चा में है कि क्या रैक प्वाइंट (माल गोदाम)भी धमतरी को मिल पाएगा या नहीं। इस चिंता को भी महापौर रामू रोहरा ने दूर करते हुए विश्वास दिलाया है कि धमतरी के लोगों की भावनाओं और जरूरतों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!