Uncategorized

निधि साहू ने 6 विषयों में प्राप्त की विशेष योग्यता

गांव की बेटी निधि ने 96.50% प्राप्त कर जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया

माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ दसवीं बोर्ड वार्षिक परीक्षा परिणाम में ग्राम नवागांव कंडेल की प्रतिभावान बेटी निधि साहू ने 96.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर माता-पिता व ग्राम का नाम रौशन किया है.निधि साहू प्रारंभ से मेधावी छात्र रही है स्काउट गाइड में भी तृतीय सोपान उत्तीर्ण है बिना कोचिंग व ट्यूशन के इन्होंने यह मुकाम हासिल किया है शासकीय हाई स्कूल सांकरा भोथली के शिक्षक गणों ने इनका मार्गदर्शन किया है इनके माता- सवितांजली साहू शिक्षिका पिता बलेश कुमार साहू व्याख्याता है 6 विषयों में निधि ने विशेष योग्यता हासिल की है थोड़ा अंक कम होने के कारण प्रदेश टॉप 10 में स्थान नहीं आया बल्कि धमतरी जिला में तृतीय स्थान पर आकर पूरे क्षेत्र को गौरान्वित की है।निधि के दादा मनराखन लाल साहू ग्राम पटेल शिक्षा प्राप्त करने के लिए सदैव बच्चों को प्रेरित व सहयोग करते हैं उनके परिवार को शिक्षक परिवार के नाम से जाना जाता है इस उपलब्धि पर प्राचार्य भीखम साहू, व्याख्याता देव कुमार यादव, संकुल प्राचार्य सयोगिनी रामटेके, संकुल समन्वयक कुंदन ढालेन , गणेश प्रसाद साहू व्याख्याता ,देवनाथ साहु ,अध्यक्ष डॉ भूषण लाल चंद्राकार ,गेवाराम नेताम जिला शिक्षा अधिकारी टी,आर, जगदले, लक्ष्मण मगर ,अमित तिवारी शिक्षक गण व ईस्ट मित्र रिश्तेदारआदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!