Uncategorized

अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

सिटी कोतवाली को सूचना प्राप्त हुआ कि सिटी पार्क के सामने, विंध्यवासिनी वार्ड, धमतरी में दो व्यक्ति-विकास यादव 25 वर्ष,निवासी- सोरिद नगर एवं चेतन देवांगन पिता स्व. देवानंद 19 वर्ष,निवासी-सोरिद नगर से अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) को प्लास्टिक पॉलीथिन में रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे हैं की सूचना पर थाना स्टॉफ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी गई। दोनों संदिग्धों को चिन्हित कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत तलाशी ली गई।तलाशी में आरोपी विकास यादव के कब्जे से 10 पुड़ियों में बंधा हेरोइन (चिट्टा), कुल वजन 0.9 ग्राम अनुमानित कीमत 10,000 रूपये,1 नग रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन कीमत 10,000 रूपये,आरोपी चेतन देवांगन के कब्जे से बिक्री की नकद राशि 7,200 रूपये,1 नग आईटेल कंपनी का कीपैड मोबाइल कीमत 1,000 रूपये ,1 नग वीवो कंपनी का स्मार्टफोन कीमत 10,000 रुपये,कुल जप्त संपत्ति का मूल्य लगभग 38,200 रूपये आँका गया है।इस संपूर्ण कार्यवाही पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 153/2025 धारा २१(ऐ), 29 नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!