Uncategorized

बेटा-बेटी सिर्फ परिवार का ही नहीं, समाज और राष्ट्र के भी भविष्य हैं- रंजना साहू

शिक्षा बेहतर समाज बनाने की प्रेरणा है : धनेश्वरी साहू

धमतरी- ग्राम गोपालपुरी में प्राथमिक शाला, माध्यमिक विद्यालय, हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू शामिल होकर छात्राओं को तिलक लगाकर एवं मीठा खिलाकर प्रवेश उत्सव मनाया गया साथ ही स्कूल ड्रेस व पुस्तकें प्रदान की गई, तो वहीं स्कूल के होनहार छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंटकर उन्हें प्रोत्साहित किए। अतिथि उद्बोधन में रंजना साहू ने कहा कि इस शिक्षा के मंदिर में आपको अपने हर सपने को पूरा करने का अवसर मिलेगा, बस ज़रूरत है लगन, ईमानदारी और आत्मविश्वास की, अपने आप पर विश्वास रखो, अपने गुरुजनों का आदर करो और हर दिन कुछ नया सीखने की कोशिश करो। श्रीमती साहू ने आगे कहा कि बेटी हो या बेटा सिर्फ परिवार का ही नहीं, समाज और राष्ट्र का भी भविष्य होती हैं, और शिक्षा ही उनका सबसे मजबूत हथियार है, और इसके लिए शिक्षक व पालक छात्राओं को पुस्तकों से प्रेम करना सिखाएं, तो बच्चे अवश्य कामयाब होंगे। जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी साहू ने कहा कि हम सबको यह नहीं भूलना चाहिए कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, वरण यह हमें सोचने की स्वतंत्रता देती है, निर्णय लेने की समझ देती है और एक बेहतर समाज बनाने की प्रेरणा भी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजू साहू, विद्यालय के प्राचार्य देवेंद्र कुमार भारतद्वाज, मेवालाल साहू, विजय प्रकाश जैन, मोतीराम साहू, सेवा निवृत्त तहसीलदार मायाराम धुर्वे, ग्राम पंचायत पुरी पूर्व सरपंच चिरौंजी साहू, दीनदयाल साहू,केशव राम साहू, श्रवण कुमार कोसरिया, सेवाराम पटेल, वीरेंद्र सिन्हा सहित ग्रामीण पालकगण, विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!