Uncategorized

विशाल घन्टें से ऊं की ध्वनि से मकेश्वर महादेव की हुई विशेष पूजा अर्चना

बारिश व अच्छी फसल के साथ क्षेत्र वासियों की सुख- समृद्धि हेतु हुई प्रार्थना


धमतरी। प्राचीन मक्केश्वर महादेव मंदिर में स्थित विशालकाय अद्भुत घंटा जिसे बजाने पर स्वयंमेव ओम की प्रतिध्वनि वातावरण में गुंजित होती है, संध्याकालीन आरती के साथ इसी घंटे से निकली इस ध्वनि के साथ ही भगवान मकेश्वर महादेव की विशेष श्रृंगार खुशी तथा संपन्नता के प्रतीक हरियाली को चारों तरफ बिखरने के लिए आम्र पत्र से आकर्षक एवं भक्तिमय रूप से किये जाने के पश्चात महा आरती भक्तों के द्वारा 108 दीपों से उतारी गई,जिसमें क्षेत्र में बारिश ना होने की चिंता करते हुए भक्तों तथा श्रद्धालुओं द्वारा अच्छी वर्षा तथा उत्तम फसल के लिए विशेष पूजा अर्चना के साथ प्रार्थना की गई। आज के इस पूजा अनुष्ठान को वेदपाठी शास्त्री पंडित करण महाराज ने मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया। तत्पश्चात् भगवान भोले भंडारी को अर्पित किए गए महाप्रसादी के रूप में समोसा तथा ऋतु फल का वितरण भी किया गया। आरती में अपनी विशेष उपस्थिति प्रदान करने वालों में गोमती चौबे,राजेंद्र शर्मा, गोपाल कटारिया, पिंटू यादव, पप्पू सोनी, प्रदीप यादव, गोल्डी महाराज, सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
जीवन में सकून व आत्मिक शांति का आश्रय स्थल है धर्म कर्म और पूजा-: विजय मोटवानी
विशेष पूजा अर्चना में उपस्थित नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी ने पूजा पश्चात चर्चा में कहा कि भागम भाग के युग में यदि कहीं सुकून एवं शांति की प्राप्ति होती है तो वह हमारे धार्मिक स्थल एवं अनुष्ठान है इसलिए दिनचर्या में आत्मिक संतुष्टि के लिए इसे अपनाकर अपने जीवन को हम सबको धन्य करना चाहिए।
सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने युवा वर्ग आये आगे-: कुलेश सोनी
कुलेश सोनी पार्षद ने बताया कि सनातन हमारी पहचान है और इसे आगे बढ़कर विश्व शांति का संदेश देने के लिए युवा वर्ग को धर्म से अपने को जोड़ते हुए आने वाली पीढ़ी में संस्कार का प्रादुर्भाव करना चाहिए यही हिंदुत्व एवं हमारे मानव जीवन के लिए सार्थक पहल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!