Uncategorized

अस्पृश्यता की भावना एक अभिशाप, जिसे मिलकर दूर करना होगा : रंजना साहू

अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर का ग्राम करेठा में आयोजन

पूर्व विधायक सहित सर्व समाज ने एक साथ भोजन कर दिया समरसता का संदेश


धमतरी। अस्पृश्यता निवारण के लिए किए जा रहे है कार्यों एवं अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी के लिए अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर का आयोजन धमतरी क्षेत्र के ग्राम करेठा में आयोजित किए गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू उपस्थित रहीं। सहायक संचालक विमल कुमार साहू जिला प्रशासन आदीवासी विभाग ने अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर के आयोजन की जानकारी दिए जिसमें अस्पृश्यता को खत्म करने के लिए भारतीय संविधान के अनुच्छेद 17 का प्रावधान है, यह अनुच्छेद अस्पृश्यता की प्रथा पर रोक लगाता है और उसे प्रतिबंधित करता है, इसमें सजा का भी प्रावधान है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि अस्पृश्यता, जाति व्यवस्था पर आधारित एक सामाजिक बहिष्कार की प्रथा है, यह प्रथा बहुत लंबे समय से चली आ रही थी जिसे संविधान में अनुच्छेद 17 से हटा कर देश में सब एक की भावना लाई गई। अस्पृश्यता का अर्थ है किसी व्यक्ति या समूह के सभी लोगों के शरीर को सीधे छूने से बचना या रोकना, आज सभी समाज संगठित होकर एक मत से चल रहे हैं और बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी के सपनो को आगे बढ़ा रहा है एवं मोदी जी के विकसित भारत संकल्प को पूरा कर रहे हैं किंतु कुछ जगहों में आज भी अस्पृश्यता की भावना लोगों में है, जिसे दूर करने सभी अपने सामाजिक दायित्व को पूरा करने की आवश्यकता है। जनपद सदस्य जोगेंद्र पिंकू साहू ने कहा कि अस्पृश्यता का प्रचलन बहुत लंबे समय से चला आ रहा है और अस्पृश्यता को खत्म करने के लिए समानता का अधिकार भी अहम भूमिका निभाता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम पंचायत सरपंच संजय भोंसले, पार्षद अज्जू देशलहरे, बूथ अध्यक्ष दयाराम सिन्हा, पंचराम सिन्हा, सुनीता ध्रुव, उपसरपंच घनश्याम ध्रुव, सतनामी समाज अध्यक्ष लोकेश गायकवाड़, शेष कुमार ध्रुव पंच सहित ग्राम एवं क्षेत्र के बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!