Uncategorized

कुरुद पुलिस ने जुआ फड़ पर मारा छापा, 12 जुआरी गिरप्तार, 18010 रूपये जप्त

एसडीओपी कुरुद को मुखबिर से सूचना मिली कि शांति नगर गौठान के पास कुरुद
ताश नामक जुआ खेल रहे हैं तत्काल एसडीओपी के हमराह टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान शांति नगर गौठान के पास रेड कार्यवाही कर आम जगह पर ताश खेल रहे जुआरियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया. 12 जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 18010 रूपये, 9 नग मोबाईल कीमती 30,000 रूपये, 4 नग मोटर सायकिल कीमती 55000 रूपये कुल 1023010 रूपये एवं 52 पत्ती ताश जप्त कर थाना कुरूद में धारा 03(2) छ.ग.जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध कायम कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।पकडे गए जुआरियों में निक्कू ऊर्फ बंटी चन्द्रा पिता उमेश 22 वर्ष बजरंग चौक कुर्मी पारा कुरूद,चुरामन सिन्हा पिता सीताराम 40 वर्ष गांधी चौक कुरूद, हेमलाल लहरे पिता स्व० थान सिग 30 वर्ष शांति नगर कुरूद,महेन्द्र निर्मलकर पिता पंचराम 28 वर्ष पचरीपारा कुरूद,यशवंत साहू पिता शेखन लाल 30 वर्ष गांधी चौक कुरूद, युगल किशोर निर्मलकर पिता कृष्ण कुमार 25 वर्ष गांधी चौक कुरूद, तुलसी बारले पिता पुनीत राम 46 वर्ष धोबनीपारा कुरूद,त्रिलोक कुमार ढीमर पिता हेमलु राम ढीमर 27 वर्ष संजय नगर कुरूद,देवआशीष मानिकपुरी पिता नारायण दास 24 वर्ष गांधी चौक कुरूद ,राहुल ध्रुव पिता पवन 21 वर्ष पचरी पारा कुरूद, करण निर्मलकर पिता नारायण 26 वर्ष पचरीपारा कुरूद,हिमांशु साहू पिता नरेश 19 वर्ष;गांधी चौक कुरूद शामिल हैं.उक्त कार्यवाही में एसडीओपी. कुरुद श्रीमती रागिनी मिश्रा,निरी.चन्द्रकांत साहू,प्रआर. हरीश साहू,शेषनारायण साहू,सोहन ध्रुव,जयप्रकाश कन्नौजे,राम सेवक बंबोड़े,आर.पूनम सोनवानी,जितेंद्र चन्द्राकर, संतोष ध्रुव, संदीप पांडेय, लुकेश सिन्हा कुरुद पुलिस स्टॉफ की भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!