Uncategorized
पार्षद कोमल सार्वा ने ब्राम्हणपारा वार्ड में बच्चों को पिलाया पोलियो ड्राप

धमतरी। धमतरी के वार्ड क्रमांक 15 ब्राम्हणपारा में राष्ट्रीय पोलियो दिवस के अवसर पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने हेतु विशेष जागरूकता एवं टीकाकरण अभियान का आयोजन किया गया। पार्षद कोमल सार्वा ने उपस्थित नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक बच्चे को समय पर पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं। स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए टीकाकरण ही सबसे प्रभावी उपाय है।
