Uncategorized

जेपीएल सीजन 4 : चौथे दिन डीएफसी, ए-वन, अरिहंत 7 स्टार, एके वारियर्स, वीरम 7, केआरएस 7 टीम ने जीते मुकाबले


धमतरी। जेपीएल सीजन 4 का चौथा दिन स्काई स्पोट्र्स टर्फ पर रोमांचक मुकाबलों से भरा रहा। सभी खिलाडिय़ों ने पूरे जोश और समर्पण के साथ प्रदर्शन किया। जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है, प्रतिस्पर्धा और भी कड़ी होती जा रही है। चौथे दिन कुल 6 मुकाबले खेले गए। पहला मैच एलसीजे बनाम डीएफसी के मुकाबला हुआ। जिसमें डीएफसी ने शानदार जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच सम्यक सेठिया रहे। दूसरा मैच एसआरएम बनाम ए-वन के बीच खेला गया जिसमें ए-वन ने मुकाबला जीता। मैन ऑफ द मैच उत्कर्ष जैन रहे। तीसरा मैच अरिहंत 7 स्टार बनाम विजय स्ट्राइकर्स के मध्य खेला गया जिसमें अरिहंत 7 स्टार ने जीत दर्ज किया। मैन ऑफ द मैच रौनक जैन रहे। चौथा मैच एके वॉरियर्स बनाम डीएफसी के मध्य खेला गया जिसमें एके वॉरियर्स ने बाजी मारी। मैन ऑफ द मैच अरिस्ट भंसाली रहे। पाँचवां मैच वीरम 7 बनाम एसआरएम के मध्य खेला गया जिसमें वीरम 7 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच प्रतीक बैद रहे। छठा मैच ए-वन बनाम केआरएस 7 के मध्य खेला गया जिसमें केआरएस 7 ने दिन का आखिरी मैच जीता। मैन ऑफ द मैच पीयूष गांधी रहे। सभी मुकाबले स्काई स्पोट्र्स टर्फ पर संस्था के समिति सदस्यों आरशी राखेचा, महावीर पारेख, अर्पित जैन, ऋषभ पारेख, सीए अभिषेक पारेख और अरिहंत पारेख के पर्यवेक्षण में सफलतापूर्वक संपन्न हुए।जेपीएल सीजन 4 आगे बढ़ते हुए खिलाडिय़ों और दर्शकों में खेल भावना और जोश को और बढ़ा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!