Uncategorized

रिसाई पारा में दबिश देकर हेरोइन (चिट्टा) बेचते 3 युवक रंगे हाथ गिरफ्तार, 13.06 ग्राम हेरोइन सहित कुल 98,340 रूपये का माल जप्त

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा 21(ए), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर भेजा गया जेल

थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रिसाई पारा कोड़ूमल धर्मशाला के पास तीन युवक अवैध रूप से हेरोइन (चिट्टा) बेच रहे है।सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर तीनों संदिग्ध युवकों को पकड़ा। पूछताछ में अपना-अपना नाम मुकेश कुमार पिता स्व० अमरनाथ सोरिद वार्ड डिपोपारा चर्च के सामने धमतरी, मुज्जमिल उर्फ मज्जु खान पिता शहजाद खान रिसाईपारा कोडूमल धर्मशाला के पास धमतरी,सैय्यद नसीम खान पिता करीम खान अधारी नवागांव धमतरी का रहने वाले बताये।गवाहों की उपस्थिति में तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 13.06 ग्राम हिरोइन (चिट्टा) कीमती 63,000 रुपये,3 नग मोबाईल 24,000 रूपये,1 नग इलेक्ट्रानिक तील कीमती 300 रूपये,बिक्री रकम 11,040 रूपये नगद,10 नग सिल्वर पन्नी, 10 रूपये का अथजला नोट एवं क्यूआर कोड फोन पे कुल जुमला कीमती 98,340 रूपये जप्त किया गया।बरामदगी के आधार पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 206/25 धारा 21(ए) 29 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि धमतरी पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!