Uncategorized

मिशन मैदान में सजने लगा पटाखों का बाजार

धमतरी। दीपावली पर्व नजदीक आते ही शहर में पटाखो का बाजार सजने लगा है। स्थानीय मिशन मैदान में इस बार भी पटाखा बाजार लग रहा है। कल से कुछ दुकाने लगनी शुरु हुई। आज दुकानों की संख्या बढ़ी बता दे कि मिशन मैदान में लगभग 100 पटाखा दुकान लगेंगी। अभी शुरुआती दिनों में पटाखा बाजार में ग्राहकी काफी कम लेकिन धनतेरस से पटाखों की बिक्री बढ़ेगी। जो कि लक्ष्मी पूजा तक जारी रहता है।

बता दे कि इस बार शासन द्वारा ग्रीन पटाखों को ही बेचने की अनुमति दी है। शेष पटाखों को बेचने पर प्रतिबंध लगाया गया लेकिन इसका पालन जिले में इसमें संचय है। पटाखा विक्रेताओं ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी पटाखा के दाम में 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!