Uncategorized

फसल कटाई में जुटे कई किसान, पर्व और चुनाव के चलते मजदूरों का टोटा

अनेक किसान कटाई कर बेच रहे शासन को धान, मंडी में भी हो रही सामान्य आवक

धमतरी । किसानों द्वारा खेतो में धान की फसल की कटाई की जा रही है। बता दे कि कई किसानों द्वारा धान की फसल काटी जा चुकी है। साथ ही शासन को समर्थन मूल्य पर धान बेचा जा रहा है। वहीं कई किसानों की फसल भी तैयार हुई है। इसलिए फसल कटाई की कार्य युद्धस्तर पर जारी है। कई किसान अपने परिवार के सदस्यों के साथ ही सुबह से खेतों में पहुंचकर धान की कटाई करने में व्यस्त है, तो वहीं, बड़े किसान हार्वेस्टर,सहित अन्य मशीनों के माध्यम से फसल की कटाई करवाने में लगे हुए है। कुछ किसानों ने बताया कि प्रति मजदूर 200-300 रूपए में मजदूर लगाकर धान की कटाई करा रहे है। मौसम के उतार चढ़ाव को देखते हुए धान को कटवा रहे है। बदली आने से धान की बाली में कीड़ा लगने का डर लगा रहता, मौसम परिवर्तन से कीड़ा लगने पर धान की बालियों को काट डालता, जिससे उन्हे नुकसान होता। लेकिन धमतरी जिले मे फसल तैयार होने के पश्चात अपेक्षाकृत बारिश नही हुई जिससे नुकसान की आशंका काफी कम है। हालांकि ऐसे किसान जिनकी कटनी बाकि है। वे अचानक बारिश होने की स्थिति में तालपतरी, झिल्ली सहित अन्य सामान भी रखे हुए है। कुछ किसानों ने बताया कि मजदूर नही मिल रहे अंचल में धान की कटाई में तेजी आने के बाद अब मजदूरों का टोटा हो रहा है।

 

बड़े किसान तो मशीनों का उपयोग कर रहे है, लेकिन छोटे किसान क्या करें। किसी तरह अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर धान कटाई करने में लगे हुए है। किसानों का कहना था कि अधिक राशि देने के बाद भी मजदूर नही मिल रहे है। सभी लोग अपने खेत में लगी फसल को लेकर कटाई करने में लगे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!