Uncategorized

2 लाख 65 हजार क्विंटल धान की हुई खरीदी, 14 करोड़ से अधिक का वसूला गया कर्ज

जिले में 74 कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से 100 उपार्जन केन्द्रों में खरीदा जा रहा धान

धमतरी। 1 नवम्बर से जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुवात हुई है। शुरुवाती 7 दिनों में 2 लाख 65 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। धमतरी जिले में 74 कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से कुल 100 उपार्जन केन्द्रों में किसानों से धान खरीदा जा रहा है। टोकन मिलने के बाद पहले दिन से ही उपार्जन केन्द्रों में किसानों की भीड़ धान बिक्री के लिये जुट रही है। धान खरीदने के साथ ही किसानों से कर्ज भी वसूला जा रहा है। पहले दिन ही 2 करोड़ 43 लाख 23 हजार रुपये का कर्ज किसानों से वसूला गया था। मंगलवार तक 14 करोड़ 32 लाख 14 हजार रुपये का कर्ज किसानों से वसूल कर लिया गया था। जिले के धमतरी शाखा अंतर्गत उपार्जन केन्द्रो में सबसे अधिक 1581 किसानों से 51536 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर खरीदा गया है।

इसी तरह दरबा शाखा के उपार्जन केन्द्रों में 298 किसानों से 8041 क्विंटल, मगरलोड शाखा में 1191 किसानों से 35245 क्विंटलष भखारा में 518 किसानों से 16632 क्विंटल, कोर्रा में 945 किसानों से 35110 क्विंटल, नारी में 215 किसानों से 5964 क्विंटल, नगरी में 936 किसानों से 37060 क्विंटल, मरौद में 419 किसानों से 11906 क्विंटल, संबलपुर मे 877 किसानों से 29037 क्विंटल, कुरुद में 742 किसानों से 24802 क्विंटल तथा करेली शाखा में 415 किसानों से 9919 क्विंटल धान खरीदी किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!