Uncategorized

पुरी-बोडऱा सोसायटी में नहीं पहुंचे कर्मचारी, धान खरीदी नहीं होने से भड़के किसान

लगातार सोसायटियो में अव्यवस्था है जारी, धान खरीदी केन्द्रो में बेहतर व्यवस्था के दावो की खुल रही पोल


धमतरी। 15 नवम्बर से जिले में धान खरीदी प्रारंभ हो चुकी है लेकिन पहले दिन से ही केन्द्रो में अव्यवस्था हावी है। जिससे किसान अपनी उपज बेचने परेशान हो रहे है। रोजाना कई सोसायटियों में अव्यवस्था की शिकायते मिल रही है इसी कड़ी में आज पुरी-बोडऱा धान खरीदी केन्द्र में धान बेचने पहुंचे किसान परेशान व आक्रोशित नजर आए। स्थिति ऐसी रही कि किसान अव्यवस्था से परेशान होकर केन्द्र में तालाबंदी की बात कहने लगे। किसानों ने बताया कि पहले दिन से ही उक्त केन्द्र में अव्यवस्था का आलम है। आज भी जब सुबह किसान धान बेचने केन्द्र पहुंचे तो वहां अधिकारी कर्मचारी नदारद रहे। मौके पर सिर्फ एक अधिकारी मिला जिनके द्वारा कर्मचारी नहीं होने के कारण धान खरीदी से इंकार किया गया। जिससे सोसायटी धान बेचने पहुंचे किसानों ने धान सोसायटी में ही रख दिया। काफी देर तक खरीदी का इंतजार करने के पश्चात जब खरीदी शुरु नहीं हुई तो किसान नारेबाजी करने लगे। और किसानों ने सरकार से मांग रखी कि यदि केन्द्रो में खरीदी में खरीदी नहीं हो रही है तो केन्द्रो में ताला बंदी कर दी जाए। ताकि किसान अपना समय व संसाधन खराब कर परेशान होने सोसायटी नहीं आए। वर्तमान में खेती किसान का महत्वपूर्ण समय है ऐसे में किसानों को सोसायटी के चक्कर लगाना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!