Uncategorized

रामपुर वार्ड ने जीता डीपीएल 7 का खिताब, हटकेशर बनी उपविजेता

फायनल मैच में रामपुर वार्ड ने हटकेशर को 76 रनो से दी करारी शिकस्त

विजेता टीम को 2 लाख रूपये नगद एवं विनर ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 1 लाख रूपये नगद एवं रनरअप ट्राफी की गई प्रदान
मैन ऑफ द सीरीज, मैन ऑफ द मैच फाइनल विक्की ध्रुवंशी, बेस्ट बॉलर बंटी साहू, बेस्ट बेट्स मैन बने शुभम

धमतरी। मिशन ग्राउंड में रोजाना दुधिया रोशनी में धमतरी प्रीमियर लीग (डीपीएल सीजन 7) के तहत रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच कई दिनों तक जारी रहा। कल प्रतियोगिता के तहत फायनल मैच 12 ओव्हर का खेला गया। पहला सेमी फायनल मैच 25 को हटकेशर वार्ड व महात्मा गाधी वार्ड के मध्य खेला गया जिसमें हटकेशर वार्ड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 85 रन बनाया। जबाव में महात्मा गाधी वार्ड की टीम ने रोमांच मुकाबले में 9 विकेट पर 84 रन ही बना सकी। इस प्रकार हटकेशर ने 1 रन से मैच जीता। प्लेयर आफ द मैच सूरज रहे जिन्होने 2 ओव्हर 10 रन देकर 2 विकेट लिए। दूसरा सेमीफायनल मैच रामपुर व रिसाईपारा वार्ड के मध्य खेला गया जिसमें रामपुर वार्ड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 121 रन बनाए। जवाब में रिसाईपारा वार्ड की टीम ने 5 विकेट खोकर 82 रन ही बना सकी। इस प्रकार कर रामपुर वार्ड 39 रनो से मैच जीत लिया। विक्की ध्रुवंशी जिन्होने 9 बाल में 24 रन बनाए, प्लेयर आफ द मैच रहे उन्होने 3 छक्के, 1 चौके लगाए।
फायनल मुकाबला 26 जनवरी को रामपुर वार्ड व हटकेशर वार्ड के मध्य 12 ओव्हर खेला गया जिसमें रामपुर वार्ड पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 145 रन बनाए। जवाब में हटकेशर वार्ड की टीम ने मात्र 11.3 ओव्हर में 69 रन पर आलआउट हो गई। इस प्रकार रामपुर वार्ड ने 76 रनो मैच व डीपीएल 7 का खिताब जीत लिया। विक्की ध्रुवंशी प्लेयर आफ द मैच रहे, जिन्होने 17 बाल में 55 रन बनाए जिसमें 8 छक्के व 1 चौके शामिल रहे और 3 ओव्हर में 15 रन देकर 1 विकेट लिए।
मैच का लुत्फ उठाने रोजाना मिशन मैदान में सैकड़ो दर्शक पहुंचे। प्रतियोगिता में विजेता टीम रामपुर वार्ड को 2 लाख रूपये नगद एवं विनर ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम हटकेशर वार्ड को 1 लाख रूपये नगद एवं रनरअप ट्रॉफी प्रदान की गई। मैन ऑफ द सीरीज के खिलाड़ी विक्की ध्रुवंशी बने जिन्होने 229 रन बनाए व 8विकेट लिए को 15 हजार रूपये नगद एवं ट्राफी, बेस्ट बॉलर रामपुर वार्ड के बंटी साहू रहे जिन्होने 14 ओव्हर में 15 विकेट लिए, को 10 हजार रूपये नगद एवं ट्राफी, बेस्ट बेट्स मैन रिसाईपारा के शुभम बने जिन्होने 188 रन बनाए, को 10 हजार रूपये नगद एवं ट्राफी, मैन ऑफ द मैच फाइनल के खिलाड़ी विक्की ध्रुवंशी को 10 हजार रूपये नगद एवं ट्राफी प्रदान किए गए।
बता दे कि कल मैच के शुभारंभ अवसर पर टॉस हेतु कोतवाली टीआई राजेश मरई उपस्थित रहे। वहीं खिलाडिय़ों का हौसला अफजाई करने महापौर रामू रोहरा, आनंद पवार, एआर थिटे सर, डीएफओ श्री कृष्ण जाधव, निगम जल सभापति अखिलेश सोनकर विशेष रुप से उपस्थित रहे। मॉर्निंग क्रिकेट क्लब के सकुश गुप्ता ने सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी का बेहतर पुलिसिंग व आयोजन में कानून व्यवस्था बनाए रखने विशेष सहयोग हेतु क्लब की ओर से आभार जताया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!