Uncategorized

साय सरकार द्वारा उत्कृष्ट खिलाडिय़ों की घोषणा से खिलाडिय़ों में उत्साह -अशोक सिन्हा

10 साल बाद छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: 156 उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को सरकारी नौकरी में प्राथमिकता, कराटे के 8 खिलाड़ी शामिल


धमतरी। छत्तीसगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने के लिए विष्णु देव साय सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। 10 साल के लंबे इंतजार के बाद राज्य सरकार ने 4 अगस्त 2026 को 156 उत्कृष्ट खिलाडिय़ों की सूची राजपत्र में प्रकाशित की। इन सभी खिलाडिय़ों को अब सरकारी नौकरी में प्राथमिकता मिलेगी। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी इस सूची में प्रदेश के 20 अलग-अलग खेलों के खिलाड़ी शामिल हैं। इस घोषणा के बाद प्रदेश के खिलाडिय़ों में खुशी और उत्साह का माहौल है। इस सूची में कराटे खेल से कुल 8 खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। धमतरी जिला कराटे एसोसिएशन ने इस फैसले का स्वागत किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिन्हा ने कहा, सरकार के इस निर्णय से खिलाडिय़ों को नई ऊर्जा मिलेगी। अब वे और एकाग्रता और मेहनत से प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं खेल मंत्री अरुण साव का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!