रोजाना अपनी दुपहिया से अलसुबह शहर भ्रमण पर निकल पड़ते है महापौर रामू रोहरा, लोगों की मांग, समस्याओं से होते है रुबरु
निगम कार्यालय में पर्याप्त समय देने के साथ ही जनता के बीच जाकर जमीनी हकीकत से होते रुबरु
श्री रोहरा की यह कार्यशैली लोगों में बना चुकी है अलग पहचान, जाने जाते है सरल, सभ्य, सक्रिय व विकास के लिए समर्पित जनप्रतिनिधि के रुप में

धमतरी। कई ऐसे जनप्रतिनिधि होते है जिन पर निष्क्रियता के आरोप लगते है, लेकिन महापौर रामू रोहरा ऐसे जनप्रतिनिधि है जिनकी पहचान उनकी सक्रियता से है। वे नगर निगम कार्यालय में तो रोजाना समय देते है शहर की गलियों में मुख्य मार्गो में भी भ्रमण करते रहते है जिससे वस्तु स्थिति से स्वयं अवगत होकर आगे की कार्ययोजना बनाते है।
उल्लेखनीय है कि रामू रोहरा जब से महापौर निर्वाचित हुए है तब से रोजाना अलसुबह शहर भ्रमण पर अपनी दुपहिया से निकल पड़ते है। इस दौरान रास्ते भर शहरवासियों से भेेंट-मुलाकात करते रहते है। इस दौरान लोगों द्वारा उन्हें अपनी समस्या मांगे भी बताई जाती है। जिसे गंभीरतापूर्वक सुन निराकरण हेतु हर संभव प्रयास करते है। मुलभूत सुविधाओं में सुधार हेतु तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते है कई बात तो अधिकारियों को मौके पर ही बुलाकर उन्हें समस्या बताते है। इससे लोगों को तत्काल समस्या से राहत मिलती है। महापौर रामू रोहरा की यह कार्यशैली लोगों में उनकी एक अलग छवि बना चुकी है। वे सरल, सभ्य, सक्रिय व विकास के लिए समर्पित जनप्रतिनिधि के रुप में जाने जाते है। और इस उपाधियों पर खरा उतरने सुबह से लेकर देर रात तक जनता के बीच रहकर कार्य करते है।
धमतरी सहित आसपास के क्षेत्रो में बहा रहे विकास की गंगा
केन्द्र, राज्य व नगरीय निकाय धमतरी के ट्रिपल इंजन रुपी सरकार से जनता को विकास की बड़ी उम्मीदें थी, इन उम्मीदों को पूरा करने महापौर रामू रोहरा लगातार प्रयासरत है जिनमें उन्हें सफलता भी मिल रही है। धमतरी नगर निगम क्षेत्र में विकास की अनेक सौगाते महापौर रामू रोहरा दिला चुके है। इसके अतिरिक्त धमतरी विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रो, आमदी नगर पंचायत में भी विकास की सौगात दिलाने में श्री रोहरा कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। कुल मिलाकर कहा जाए तो महापौर रोहरा न सिर्फ धमतरी शहर बल्कि सम्पूर्ण धमतरी विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने में सफल हो रहे है।
