Uncategorized

9 अप्रैल को नया जैन स्थानक भवन सिहावा चौक में किया जाएगा सामूहिक नवकार महामंत्र का जाप

सकल जैन श्री संघ धमतरी अध्यक्ष आकाश गोलछा ने सभी नागरिकों, जैन समाज के श्रावक-श्राविकाओं, सभी घटकों से सामूहिक जाप में भाग लेने किया आग्रह


धमतरी। कल 9 अप्रैल को विश्व नवकार महामंत्र जाप दिवस के अवसर पर धमतरी शहर में भी नवकार जाप का आयोजन किया गया है। इस संबंध में सकल जैन श्री संघ धमतरी के अध्यक्ष आकाश गोलछा ने बताया कि कल विश्व नवकार महामंत्र दिवस श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया जाएगा। कल नया जैन स्थानक भवन सिहावा चौक में प्रात: 8.01 बजे से 9.36 तक नवकार महामंत्र का जाप किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम के आयोजक सकल जैन श्री संघ धमतरी है।
इस संबंध में सकल जैन श्री संघ धमतरी के अध्यक्ष आकाश गोलछा ने समाजजनों अपील करते हुए कहा कि यह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि विश्व शांति, अहिंसा, सद्भाव और आत्मिक उन्नति का महायज्ञ है। उन्होंने सभी नागरिकों, विशेषकर जैन समाज के श्रावक-श्राविकाओं, युवक युवतियों तथा अन्य सभी घटकों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में नया स्थानक भवन सिहावा चौक में पहुँचकर इस पवित्र सामूहिक जाप में भाग लें। श्री गोलछा ने कहा नवकार महामंत्र में वह दिव्य शक्ति है जो व्यक्ति, समाज और सम्पूर्ण विश्व में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!