Uncategorized

डीपीएस धमतरी के विद्यार्थियों ने रोटरी क्लब ऑफ़ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन शाइन 2026 इंटर स्कूल प्रतियोगिता में लहराया परचम

धमतरी। रोटरी क्लब ऑफ़ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन द्वारा आयोजित शाइन 2026 इंटर स्कूल प्रतियोगिता में डीपीएस धमतरी के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभाए आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता का बेहतरीन प्रदर्शन किया। जूनियर डांस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से शानदार प्रस्तुति देते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। इस टीम में मान शर्माए सार्थक साही प्रथम कुंकड़ अध्ययन रामरख्यानीए युवभव साहू उत्कर्ष सिंहए विहा दाना मकता सिन्हा काव्या साहू रूही मगलानी शामिल रहे।
इसी क्रम में सीनियर डांस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति ने निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया और टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टीम में तन्मय निषाद गगन राज्यशिवम अतलखम ऑस्टिन तिग्गा देवेन्द्र कुमार फुजैल अख्तर जान्हवी ध्रुवए श्वेता साहू विजय लक्ष्मी दमानी साहू दीक्षा साहू दीपशिखा खुशवाना धनी तिवारी एवं ट्विंकल साहू शामिल रहे। विद्यालय की इस उपलब्धि पर विद्यालय के डायरेक्टर धीरज अग्राल एवं श्रीमती निधि अग्रवाल तथा प्राचार्य डा- नितिन शर्मा ने सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनतए अनुशासनए टीम भावना एवं रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और आत्मविश्वास को नई दिशा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन एवं निरंतर प्रोत्साहन देने वाले सभी शिक्षकों एवं मेंटर्स के प्रयासों की भी सराहना की। यह सफलता विद्यार्थियोंए शिक्षकों और विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।विद्यालय परिवार सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!