Uncategorized

अच्छी बारिश का असर : गंगरेल बांध में हो रही है 14 हजार क्यूसेक से अधिक की आवक

बांध के गेट नम्बर 7 व 8 से छोड़ा जा रहा 4450 क्यूसेक पानी

बांध में है 86 प्रतिशत, कुल 28.77 टीएमसी जलभराव

धमतरी। इस बार मानसून बेहतर होने के कारण गंगरेल बांध काफी पहले लबालब हो चुका है। बांध से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। बीते 24 घंटे में हुई बारिश से बांध में पानी की आवक बढ़ी रही है। जिससे जावक भी बढ़ाया गया है।
गंगरेल बांध कंट्रोल रुम से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 12 बजे की स्थिति में बांध में 14180 क्यूसेक पानी की आवक प्रतिसेकण्ड हो रही थी। इसमें लगभग 3 हजार क्यूसेक पानी माडमसिल्ली बांध से गंगरेल बांध में पहुंच रहा है। वहीं बांध से 4450 क्यूसेक पानी बांध के दो गेट 7 और 8 से छोड़ा जा रहा है। जिसमें 2600 क्यूसेक पानी रेडियल गेट से 1650 क्यूसेक पानी पेन स्टाक के माध्यम से व भिलाई एचआर केनाल के लिए 200 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बांध की कुल जल भराव क्षमता 32.150 टीएमसी है। वर्तमान में बांध में कुल 28.770 टीएमसी जल भराव है जिसमें उपयोगी पानी 23.399 टीएमसी है। जो कि जल भराव का कुल 85.77 प्रतिशत है। बांध के कैचमेंट एरिया में आज 79 एमएम वर्षा दर्ज की गई है।
नवरात्र व लबालब बांध के चलते बढ़ी भीड़
मां अंगारमोती मंदिर के किनारे गंगरेल बांध स्थित है। वर्तमान में नवरात्र पर्व जारी है ऐसे में मां अंगारमोती के द्वार पर भक्तों का तांता लगा हुआ है। वहीं गंगरेल बांध लबालब होने से बांध की खूबसूरती में चारचांद लग गया है। ऐसे में गंगरेल में पर्यटकों को संख्या बढ़ी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!