Uncategorized

गांजा बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 518 ग्राम गांजा, मोबाइल व मोटरसायकल सहित 82,680 रूपये कीमती सामग्री जप्त

दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत त्वरित कार्यवाही,आरोपियों को भेजा गया जेल

धमतरी पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थ गांजा,अवैध शराब, अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है।इसी क्रम में थाना अर्जुनी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नवागांव में राधा स्वामी सत्संग भवन के पीछे दो व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की बिक्री कर रहे हैं। जिसकी सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए अर्जुनी पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान ग्राम नवागांव कंडेल में घेराबंदी की गई।
घेराबंदी के दौरान आरोपीगण पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें तत्परता से पकड़कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 518 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 5,000 रूपये, 02 नग मोबाइल फोन कीमती 10,000 रूपये, 01 नग मोटरसायकल कीमती 65,000 रूपये तथा बिक्री रकम 2,680 रूपये जप्त किया गया। जप्त संपत्ति की कुल कीमत 82,680 रूपये है।उक्त कृत्य पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 42/26 धारा 20 (बी), ।। (ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।पकड़े गए आरोपियो मे सोनराज साहू, पिता कुशलेन्द्र कुमार साहू, 20 वर्ष, निवासी ग्राम कंडेल नवागांव, थाना अर्जुनी, रविकुमार चंद्राचल, पिता दशरथ चंद्राचल, 29 वर्ष, निवासी नवागांव अर्जुनी, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी शामिल है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!