Uncategorized

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव जल्द आएँगे धमतरी,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने दिया निमंत्रण

आमदी एवं धमतरी में विभिन्न विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन एवं लोकार्पण

ब्राह्मण समाज को सरकार से मिलने जा रहा है नवीन भवन

धमतरी -: प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव जल्द आएंगे हैं धमतरी,दरअसल भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव को धमतरी आने का निमंत्रण दिया है,जिसपर सहमति देते हुए उन्होंने जल्द धमतरी आने का आश्वासन दिया है,श्रीमती साहू ने बताया कि प्रदेश में भाजपा की विष्णु देव साय की सरकार बनने के बाद से लगातार अब विकास को गति मिल रही है मुख्यमंत्री का धमतरी के प्रति भी विशेष स्नेह रहा है और उन्होंने धमतरी को अनेक सौगातें दी हैं आने वाले समय में भी वे धमतरी को कई बड़ी सौगातें देकर धमतरी को विकसित जिला बनाएँगे,सरकार बनते ही धमतरी के लिए कई कार्य स्वीकृत हुए जिनका लोकार्पण एवं भूमिपूजन मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री जी के करकमलों द्वारा होना है जिसमें आमदी एवं धमतरी के करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण होना है,साथ ही ब्राह्मण समाज को नवीन भवन की सरकार द्वारा मिलने जा रहा है,इसके लिए हमने उन्हें धमतरी आने के लिए आमंत्रित किया है जिसपर उन्होंने सहर्ष आने की सहमति दी है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!