संसद में विधेयक गिरने के बाद भाजपा का विपक्ष पर हमला, महिला सशक्तिकरण के समर्थन में जुटे कार्यकर्ता
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर सियासत तेज, महिला मोर्चा रायपुर रवाना

हाल ही में संसद के विशेष सत्र में पारित होने हेतु प्रस्तुत नारी शक्ति वंदन (संशोधन) अधिनियम को लेकर देशभर में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने से जुड़े इस विधेयक को लोकसभा में आवश्यक दो-तिहाई बहुमत नहीं मिल पाया, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने इस घटनाक्रम पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि विपक्ष का रवैया नारी शक्ति का अपमान है। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ खड़े नजर आए हैं।भाजपा ने इसे नारी विरोधी मानसिकता करार देते हुए देशभर में विरोध और जनजागरण अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के रायपुर में महिला मोर्चा द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें शामिल होने के लिए क्षेत्रीय महिला जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रवाना हुए।
इस कार्यक्रम में शामिल होने हेतु नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन, जनपद अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू सहित, बकरा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रिका साहू, पार्षद भूपेश्वरी चंदेल,गौतमी पटेल,सुशीला निर्मलकर आदि मण्डल की महिला जनप्रतिनिधि और महिला मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रायपुर के लिए प्रस्थान किए। सभी ने इस अधिनियम के समर्थन में अपनी एकजुटता दिखाते हुए महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह आंदोलन केवल एक कानून के समर्थन तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।