Uncategorized

गौ रक्षा के नाम पर वोट लेने वाली भाजपा सरकार गौ माता को सड़कों पर मरने कर दिया है मजबूर :- विशु देवांगन

नगर निगम के उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन ने शहर के नेशनल हाईवे, सिहावा रोड, रुद्री रोड सहित भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्र में मवेशियो के कारण हो रहे दुर्घटनाओं के लिए भाजपा सरकार की गौ माता विरोधी नीति को दोषी ठहराया है. और कहा कि गौ रक्षा के नाम पर वोट लेने वाली भाजपा सरकार गौ माता को सड़कों पर मरने मजबूर कर दिया है. पूर्ववर्ती भूपेश बघेल के कांग्रेस सरकार मे गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से गोधन न्याय योजना प्रारम्भ किया गया था. परंतु साय सरकार के द्वारा इस महत्वपूर्ण योजना को बंद कर दिया गया. गौठानों के बंद होने से अवारा मवेशियों की समस्या बढ़ी है. गोधन योजना बंद करके साय सरकार ने गोवंशीय पशुओं के साथ जनता को सड़कों पर बेमौत मरने के लिए मजबूर कर दिया है. शहरी क्षेत्र में लगातार दुर्घटनाएं हो रही है। साथ ही किसान खेतो में चराई को लेकर परेशान है। साय सरकार ने पशुपालक किसान सहित स्व सहायता समूह को आर्थिक नुकसान पहुचाया है। कांग्रेस सरकार के समय गौठानों में पशुओं के लिए पर्याप्त चारा पानी की व्यवस्था रहती थी लेकिन वर्तमान में शासन से राशि नही मिलने के कारण नगर निगम के गौठान बदहाल हो चुकी है. यही कारण हैं क़ी नगर निगम प्रशासन क़ी टीम आवारा पशुओं को पकड़ने में अपने आप को असहाय महसूस कर रहीं हैं. आगे कहा क़ी भाजपा की नीतियों को लोग अब समझने लगे हैं. एक ओर जहां चुनाव के समय गौ माता के नाम पर वोट मांगा जाता हैं. वहीं दूसरी ओर बीफ निर्यात कंपनी से करोड़ों का चंदा लेकर चुनाव लड़ा जाता है. यह कैसी गौ भक्ति है.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!