Uncategorized

ब्राम्हण विश्व दिवस पर समाज जनों का हुआ सम्मान

23 वर्ग के ब्राम्हणों को एक मंच पर लाने का है प्रयास : भूपेन्द्र मिश्रा

धमतरी- धमतरी ब्राम्हण समाज जिला धमतरी द्वारा ब्राम्हण विश्व दिवस के अवसर पर समाज के द्वारा वरिष्ठजनों का स्वागत समारोह ईतवारी बाजार स्थित किले के श्रीराम मंदिर के सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ। जिसमें धमतरी ब्राम्हण समाज के वरिष्ठ सनत शर्मा, जानकी प्रसाद शर्मा एवं राधेश्याम शर्मा का स्वागत किया गया। सनत शर्मा का स्वागत जिला के पदाधिकारीगण राकेश दीवान, विनोद पाण्डेय, लोकेश पाण्डेय, जानकी प्रसाद शर्मा का स्वागत सूरज तिवारी, अमन पाण्डेय, राकेश तिवारी, राधेश्याम शर्मा का सम्मान राजेन्द्र श्रोती, भूपेन्द्र मिश्रा, राम जज्ञासी, शिव शर्मा एवं राजेन्द्र शर्मा ने प्रतीक चिन्ह, शॉल, श्रीफल भेंटकर व तिलक वंदन से सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ में भगवान परशुराम जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवल कर फूल माला अर्पित किये गए। कार्यक्रम के संयोजक एवं पूर्व महासचिव भूपेन्द्र मिश्रा ने कहा कि सम्मान समारोह के माध्यम से अपने वरिष्ठजनों का आशीर्वाद प्राप्त कर बहुत सुखद अनुभव प्राप्त हुआ। भविष्य में जिले के 23 विभिन्न ब्राम्हण संगठनों को एक मंच में लाकर उनके द्वारा अन्य विशिष्टजनों का सम्मान समारोह किया जाना तय है। जिलाध्यक्ष राकेश दीवान ने कहा कि इस तरह का यह प्रथम कार्यक्रम है। ऐसे कार्यक्रम होते रहना चाहिए। जिससे समाज में एकता के साथ आने वाली पीढ़ी को शिक्षा, संस्कार प्राप्त हो सके। आज हम सभी धन्य हो गए। जिला महासचिव विनोद पाण्डेय ने कहा कि समाज में इस तरह के आयोजन होना चाहिए ताकि सभी समाजजन एक मंच पर एकत्रित होकर वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन का लाभ उठा सके। जिला कोषाध्यक्ष लोकेश पाण्डेय ने उपस्थित समाजजनों से आग्रह करते हुए कहा कि अपने घर में बच्चों को अच्छी शिक्षा एवं संस्कार प्रदान करें। ताकि हमारे बाद हमारे आने वाली पीढ़ी भविष्य में समाज के कार्यो में हिस्सा बनकर समाज को मजबूती प्रदान कर सके। सूरज तिवारी ने कहा समाज के उत्थान के लिये सरकार के द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही है। निश्चित ही समाज के पदाधिकारियों के द्वारा सरकार की योजनाओं का फायदा समाज के प्रत्येक लोगों को मिल सके। तहसील सचिव अमन पाण्डेय द्वारा समाज की गतिविधियों, समाज के द्वारा समाज के उत्थान के लिये किये जा रहे कार्यो की जानकारी दी और गति लाने की बात कही। तहसील कोषाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि ब्राम्हण समाज बुद्धिजीवी वर्ग में आते हैं। अत: इस प्रकार के कार्यो में समाज के लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा लेकर सामाजिक एकता पर अपने विचार दें। कार्यक्रम के अंत में जिले के वरिष्ठ सम्मानित जन सनत शर्मा, जानकी प्रसाद शर्मा एवं राधेश्याम शर्मा ने समाज के उपस्थितजनों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि समाज को संगठित कर आगे बढऩे के लिये प्रोत्साहित किया जाए। एवं उनके द्वारा समाज को पूर्ण रूप से सहयोग करने आश्वस्त किया। कार्यक्रम का संचालन भूपेन्द्र मिश्रा ने एवं आभार व्यक्त सूरज तिवारी ने किया। इस अवसर पर मुख्यरूप से भरत मिश्रा, प्रभु शर्मा, राजकिशोर पाण्डेय, अजय त्रिपाठी, एमएल तिवारी, गिरीश चौबे, घनश्याम प्रसाद द्विवेदी, रामअवतार शर्मा, राजेश तिवारी, कृपाशंकर मिश्रा, बेनीमाधव पाण्डेय सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम समाप्ति के पूर्व जिले के सभी मृतात्माओं की शांति हेतु समाज द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी देवेन्द्र मिश्रा ने दिया

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!