Uncategorized

पार्षद विभा चंद्राकर के निवास पहुंचे महापौर व भाजपा पार्षद, स्व. संजय चंद्राकर को दी श्रद्धांजलि


धमतरी। विवेकानन्द वार्ड की पार्षद एवं महिला बाल विकास विभाग की प्रभारी विभा चंद्राकर के निवास पर महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों ने उनके पति स्वर्गीय संजय चंद्राकर के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। महापौर सहित सभी पार्षदों ने स्वर्गीय संजय चंद्राकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा गया कि इस दु:ख की घड़ी में पूरा नगर निगम परिवार विभा चंद्राकर और उनके परिजनों के साथ खड़ा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!